राधिका टाउन फेज-2 का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों को मिलेगा बेहतर आवासीय विकल्प

Revanchal
2 Min Read

जबलपुर रोड स्थित रेरा अप्रूव्ड परियोजना में 80 प्रतिशत तक फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी– सिवनी-जबलपुर रोड स्थित ज्यारत नाका के पास विकसित राधिका टाउन को मिले नागरिकों के विश्वास और सहयोग के बाद राधिका टाउन फेज-2 का शुभारंभ किया गया है। परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

राधिका टाउन के संचालक अवधेश बघेल ने बताया कि पहले चरण को जिलेवासियों का अच्छा सहयोग मिला, जिसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत 16 जून को की गई। उन्होंने कहा कि शहर के भीतर मूलभूत सुविधाओं के साथ लोगों को प्लॉट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपने सपनों का घर बना सकें।

रेरा अप्रूव्ड कॉलोनी में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अवधेश बघेल ने बताया कि राधिका टाउन फेज-2 एक रेरा अप्रूव्ड कॉलोनी है, जिसमें अंडरग्राउंड नालियां, पानी की टंकी, चौड़ी सड़कें, आकर्षक प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

बच्चों के लिए गार्डन, स्विमिंग पूल, जिम और मंदिर की भी सुविधा

परियोजना में बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक गार्डन, स्विमिंग पूल, जिम और एक भव्य मंदिर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे रहवासियों को पारिवारिक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

80 प्रतिशत तक फाइनेंस सुविधा उपलब्ध

राधिका टाउन प्रबंधन के अनुसार परियोजना में 80 प्रतिशत तक फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक अधिक जानकारी के लिए 9407055151 एवं 9183655151 पर संपर्क कर सकते हैं।

अवधेश बघेल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे पारिवारिक और सुविधाजनक माहौल के बीच अपना घर बनाना चाहते हैं तो एक बार राधिका टाउन फेज-2 का अवलोकन अवश्य करें।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »