आबकारी विभाग की कार्रवाई: दिखावा या खाना पूर्ति अवैध शराब के 7 प्रकरण दर्ज, हजारों की शराब जब्त

Revanchal
19
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स, डिंडौरी
डिंडौरी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए 30 अप्रैल 2026 को सघन अभियान चलाया। शिकायतों के आधार पर आबकारी वृत्त डिंडौरी एवं समनापुर की टीमों ने विभिन्न गांवों और कस्बों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।


कार्रवाई के दौरान कुल 7 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए।
ग्राम जमुनिया में रोशनी पति संतराम बनवासी से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद


बस स्टैंड डिंडौरी में सुनील कुमार से 22 पाव रॉयल सिलेक्ट विदेशी मदिरा जब्त
ग्राम धनवासी में मनोहर गोंड से 8 लीटर कच्ची शराब
झुमकईया बाई से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद ग्राम अतरिया में महार सिंह से 12 पाव विदेशी मदिरा एवं 13 पाव देसी शराब ग्राम जुनवानी में धरमी बाई से 16 पाव देसी मदिरा और 5 केन बियर


ग्राम चारपानी में किराना दुकान संचालक अनिल चौधरी से 70 पाव विदेशी और 20 पाव देसी मदिरा जब्त इस कार्रवाई में कुल 104 पाव विदेशी शराब, 49 पाव देसी शराब, 5 केन बियर और 22 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24,075 रुपये आंकी गई है।


सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सवाल भी उठते हैं…


लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह थम नहीं रहा है। आखिरकार ये नेटवर्क किसके संरक्षण में चल रहा है? क्या ये छिटपुट कार्रवाई ही समाधान है या बड़े गिरोहों पर भी कार्रवाई होगी?

Share This Article
Translate »