बिरासनी शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई का औचक निरीक्षण

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले के निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज बिरासनी शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मान्यता नियमों के उल्लंघन सहित कई अनियमितताएँ पाई गईं। निरीक्षण में मनमानी शुल्क वसूली, स्वीकृत परिसर के अतिरिक्त पृथक कमरों में विद्यालय संचालन, बिना वैध फिटनेस वाले विद्यालयी वाहनों का संचालन, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव, छोटे एवं अपर्याप्त कमरों में कक्षाओं का संचालन तथा खेल मैदान की कमी जैसी कमियाँ सामने आईं।

निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं तथा पाई गई अनियमितताओं के संबंध में मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (स्थापना एवं संचालन) नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, ए.डी.पी.सी. श्री प्रवीण तिवारी, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैपुरा श्री आलोक जैन, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय डिण्डौरी श्री जे. एस. मरकाम तथा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग श्री बी. एस. पंद्राम उपस्थित रहे।

👁️ 10 views Views
Share This Article
Translate »