दिशा बैठक में शामिल हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन, विकास कार्यों की समीक्षा पर दिया जोर

Revanchal
2 Min Read

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का भी किया स्वागत

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी– सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सहभागिता की। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर हुई चर्चा

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भी विभिन्न जनहित और विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में बालाघाट-सिवनी सांसद भारती पारधी, विधायक कमल मर्सकोले, कलेक्टर नेहा मीणा, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का किया स्वागत

इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम नगर आगमन पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बारापत्थर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »