मंडला जिले में कथित गौवंश तस्करी को लेकर गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। जिले में कथित गौवंश तस्करी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जहाँ स्थानीय स्तर पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि गौवंश से भरे वाहन नियमित रूप से टिकरिया थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं और इस गतिविधि पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

कुछ सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि आपातकालीन सेवा 112 से जुड़े एक चालक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति कथित रूप से गौवंश तस्करों से धन लेकर उन्हें पुलिस की गतिविधियों या लोकेशन की जानकारी उपलब्ध कराता है।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है।

👁️ 81 views Views
Share This Article
Translate »