नारायणगंज तहसील कार्यालय में गहराया पेयजल संकट, लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले के विकास खंड नारायणगंज, तहसील कार्यालय में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। कार्यालय पर नियमित जलापूर्ति बाधित होने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और उनका आरोप है कि विभाग समस्या के निराकरण में पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखा रहा।

इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए विभाग के एसडीओ एवं ई से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके अनुसार फोन का जवाब नहीं मिला। इससे प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

👁️ 25 views Views
Share This Article
Translate »