जनसैलाब के बीच सांसद बंटी विवेक साहू की मैहर पदयात्रा जारी: 4 दिनों में तय किया 114 किमी का सफर

Revanchal
4 Min Read

​छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा का पांचवा दिन आज

​क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना लेकर निकले हैं सांसद

मार्ग में मिल रहा है कन्याओं, माताओं और बुजुर्गों का आत्मीय आशीर्वाद, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

अपने दृढ़ संकल्प, सैकड़ों पदयात्रियों के बुलंद हौसलों और मार्ग में आमजनों व जनप्रतिनिधियों से मिल रहे अपार समर्थन के बीच छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू की मैहर तक की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पूरी भव्यता के साथ आगे बढ़ रही है। 375 किलोमीटर की इस पावन यात्रा के चौथे दिन शनिवार को सांसद ने बखारी से शुरुआत कर 114 किमी का सफर पूरा कर लिया है। शनिवार शाम को यात्रा सिवनी जिले के ग्राम गणेशगंज पहुंची, जहां सभी पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया।


​आज रविवार सुबह सांसद साहू सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ गणेशगंज से अपने पांचवे दिन की यात्रा का प्रारंभ करेंगे। आज 31 किमी का सफर तय कर यह यात्रा सिवनी जिले के धूमा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा आगे जबलपुर और कटनी होते हुए माता शारदा की नगरी मैहर पहुंचेगी।

सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए ‘संकल्प यात्रा’
​उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा क्षेत्र के नागरिकों की सुख, समृद्धि, वैभव, खुशहाली तथा अच्छी बारिश की कामना को लेकर संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू इस कठिन यात्रा पर निकले हैं। धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद श्री साहू इससे पूर्व भी चमत्कारी हनुमान मंदिर जामसांवली, महादेव मंदिर, रामेश्वरम धाम सिहोरामाल एवं खंडवा तक की कुल 528 किमी की चार सफल धार्मिक पदयात्राएं कर चुके हैं। यात्रा के दौरान छपारा पहुंचने पर सांसद का भव्य स्वागत हुआ, जहां उन्होंने वैनगंगा नदी सहित मार्ग में आने वाले विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक-कल्याण की प्रार्थना की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा,
जनता का यही स्नेह और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही मेरी असली ऊर्जा है। क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना लेकर माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हमारे कदम जन-जन के सहयोग से और मजबूत हो रहे हैं।

​सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने किया पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत
​यात्रा के चौथे दिन मार्ग में उत्साह का माहौल रहा। बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक राकेश पाल, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, और पूर्व जिलाध्यक्ष लालू राय सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने पदयात्रियों की अगवानी की। धार्मिक भजनों और गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं का गांवों और कस्बों में कन्याओं, माताओं और बुजुर्गों ने आरती उतारकर स्वागत किया और यात्रा की सफलता का आशीर्वाद दिया।

यात्रा में यह प्रमुख जन रहे मौजूद
​धार्मिक पदयात्रा के चौथे दिन सिवनी भाजपा के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, अंकित ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला उइके, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, राजू यादव, साहू समाज के अध्यक्ष गुलाब साहू, महामंत्री सोनू साहू, लोकतंत्र सेनानी नागेन्द्र सिंह, राजपूत समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत शामिल हुए।
​इसके साथ ही छिंदवाड़ा के पार्षद संदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, वरिष्ठ समाजसेवी दीपक खण्डेलवाल, हरीश खण्डेलवाल, टिक्कू वर्मा, विनेश पिल्ले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण जन इस पावन यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

👁️ 143 views Views
Share This Article
Translate »