दैनिक रेवाँचल टाईम्स – दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि वापस लेने संबंधी बयान के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बयान को लेकर महू में भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
महू के समाजसेवी एवं व्यवसायी राजेश अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है और इस विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान से उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी आघात पहुंचा है।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह अपनी दी गई राशि वापस लेना चाहते हैं तो वे स्वयं उन्हें ब्याज सहित पूरी राशि लौटाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अपना बैंक खाता नंबर उपलब्ध करा दें अथवा यदि वे नगद राशि लेना चाहें तो उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ राम मंदिर निर्माण में सहयोग दिया था, ऐसे में इस प्रकार के बयान सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाले हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से धार्मिक विषयों पर संयमित भाषा एवं मर्यादित राजनीति करने की अपील भी की।
राजेश अग्रवाल शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के बयान पर महू में प्रतिक्रिया तेज, समाजसेवी राजेश अग्रवाल बोले— “राशि ब्याज सहित लौटाने को तैयार”
👁️ 2 views Views
