दैनिक रेवाँचल टाईम्स – वैष्णव बाल मंदिर ट्रस्ट मऊ द्वारा गरीब बस्ती में संचालित वैष्णव बाल मंदिर स्कूल महू वर्षों से न्यूनतम शुल्क में दलित, पिछड़े एवं निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सामाजिक सेवा का कार्य कर रहा है।
ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष विद्यालय के प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं के 50 से अधिक विद्यार्थियों को कॉपियां, किताबें, ड्रेस, जूते एवं स्कूल बैग निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
इस संबंध में विद्यालय परिसर में 7 जुलाई 2026, मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है तथा उनके माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट की जाएगी।
उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष गजानंद अग्रवाल एवं संचालक राजेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
