जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स पन्ना

पन्ना जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजगोंड द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीस खान जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन आज भी समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित जनों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान जिला संगठन महासचिव राजबहादुर पटेल, मार्तंड देव बुंदेला ,श्रीमती रमा बुंदेला,स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , कदीर खान,श्रीमती जनका बाई आदिवासी, ओंकार सिंह, विश्वनाथ सिंह, बलराम सिंह, मुकुंद सिंह, भाग्य सिंह, विजय सिंह, बहादुर सिंह, लाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, जाहर सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, कामता यादव, शिव धनी यादव, मुन्नी गोड सहित जिला आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में ग्राम बासी मड़ैयन,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »