दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया नरैनी माल (मंडला) ग्राम पंचायत नरैनी माल में कुछ किसानों द्वारा माइनर नंबर दो सिंचाई नहर को काटकर अपने खेतों की ओर पानी मोड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस कारण नहर के अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे कई किसान सिंचाई से वंचित हो रहे हैं।
प्रभावित किसानों का कहना है कि नहर को बीच में काटकर पानी अपने खेतों में ले जाने से अन्य किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित सिंचाई विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सभी किसानों को समान रूप से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो रोपा धन को नुकसान होने की आशंका है
👁️ 1 views Views
