रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार विकासखंड स्तरीय कराते प्रतियोगिता का सफल आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
स्पर्धा संयोजक एवं एडिफाई स्कूल के प्राचार्य सुमित साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यालयों के 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ियों को अब जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
वरिष्ठ अधिकारियों का रहा मार्गदर्शन
प्रतियोगिता का आयोजन खेल अधिकारी प्रताप सिंह इवनाती, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया, आशा लता माहोले, राकेश चौरसिया और उज्वल कारफा के कुशल मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
इनका रहा विशेष सहयोग
विकासखंड स्तरीय स्पर्धा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में रविंद्र कुमार जायसवाल, कविता थापा, मोनिका मालवी, पायल सल्लाम, शालिनी परतेति, रवि मोहबे, महेंद्र धुर्वे, अंकुर कतारे, संदीप अहिरवार, ईश्वरी सक्रवार, सुजल राज और हिमांशु रघुवंशी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
