भगवान शिव के 11 रुद्र के पूजन से मिलती है जीवन को देने वाली दिव्य ऊर्जा – पंडित संदीप ज्योतिषी

Revanchal
4 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – शिव पुराण के अनुसार यह कथा देवताओं और ऋषियों के संघर्ष से जुड़ी है जब दैत्यों और राक्षसों का अत्याचार तीनों लोकों में बढ़ गया देवता गण भयभीत होकर स्वर्ग छोड़कर भागने पर दिवस हो गए राक्षसों ने इंद्र की नगरी पर अधिकार कर लिया था तब देवताओं के पिता महर्षि कश्यप अपने पुत्रों की यह दशा देखकर अत्यंत दुखी हुए देवताओं के दुख को दूर करने के लिए महर्षि कश्यप काशी गए और वहां जाकर भगवान शंकर की घोर तपस्या की उनकी भक्ति और तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उनसे वरदान मांगने को कहा महर्षि कश्यप ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की हे महादेव दैत्य ने मेरे पुत्रों को पराजित कर दिया है यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो कृपया मेरे पुत्र रूप में अवतार ले और देवताओं की रक्षा करें भगवान शिव ने तथास्तु कहा और उन्हें वचन दिया वे जल्द ही उनके पुत्र के रूप में अवतरित होंगे सुरभि के गर्भ से जन्म 11 रूपों में अवतार लिया यह ही है 11 अवतार एकादश रूद्र कहलाए

नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक में 11 रूद्र मंदिर का दिव्य फोटो

पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया कि रुद्र का अर्थ है जो संसार के दुखों को दूर करें जो आज्ञान का नाश करें जो भक्ति और शक्ति दोनों का स्रोत हो रूद्र शिव का वह रूप है जो करुणा और क्रोध है दोनों से भरा है क्रोध असुरों के विनाश के लिए और करुणा भक्तों के उत्थान के लिए
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार शिव के 11 रुद्र इस प्रकार हैं
कपाली पिंगल भीमरूपी विरुपाक्ष विलोहित शास्ता अजपाद अहिरबुधंन्नय शंभू चंड भव
यह सभी 11 रुद्र सिर्फ देवता नहीं बल्कि ऊर्जा के रूप है भावनाओं को संतुलित करने वाले कुछ रुद्र क्रोध और शक्ति के रूप में कुछ करुणा और शांति के रूप में प्रकट होते हैं साधना में सहायक योग ध्यान और प्राणायाम में भी 11 प्रकार की ऊर्जाएं बताई गई है जिन्हें रूद्र शक्तियों से जोड़ा जाता है जीवन के हर पहलू पर इनका प्रभाव रहता है स्वास्थ्य मन ऊर्जा विचार विमर्श निर्णय इन सभी पर इनका सूक्ष्म प्रभाव बताया गया है

रूद्र पूजा का लाभ

पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया कि जो भक्त शिव के 11 रुद्रो का ध्यान एवं जप करते हैं उन्हें मन की शांति मिलती है भय और नकारात्मकता दूर होती है जीवन में स्थिरता आती है स्वास्थ्य में लाभ मिलता है परिवार में मंगल होता है विशेष कर रुद्राभिषेक को अत्यंत प्रभावशाली माना गया है 11 रूद्र शिव की व्यापकता और गहराई का सुंदर प्रतीक है इनका पूजन करने से जीवन में कब शांत रहना है कब साहसी बनना है कब अनुशासित रहना है कब गहराई में जाकर खुद को समझना है 11 रूद्र कोई डरना वाला रूप नहीं बल्कि जीवन को संतुलित देने वाली दिव्य ऊर्जा है! वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमरकंटक की 11 रूद्र मंदिर में कालसर्प दोष का निवारण होता है यहां पर रुद्राभिषेक महामृत्युंजय जाप का विशेष फल प्रदान होता है!

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »