गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने संतोष धुर्वे, क्षेत्र में खुशी की लहर

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा श्री संतोष धुर्वे को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, सामाजिक सक्रियता तथा मजबूत संगठनात्मक नेतृत्व का सम्मान माना जा रहा है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने श्री संतोष धुर्वे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा, नई ऊर्जा और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का जनाधार और व्यापक होगा।


शुभचिंतकों का कहना है कि श्री धुर्वे ने सदैव समाजहित, आदिवासी अधिकारों और जनसरोकारों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अवश्य मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को राजनीति एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।


श्री संतोष धुर्वे की यह नियुक्ति पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »