जिला अस्पताल की जन्म मृत्य शाखा में कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोपी आउटसोर्स कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही हेतु कलेक्टर कार्यालय में हुई शिकायत

Revanchal
2 Min Read

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स सूर्यकांत भट्ट

छिंदवाड़ा=गत दिवस जिला अस्पताल की जन्म मृत्यु शाखा में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे लेने के कथित आरोपों पर आज नगर के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव ने उचित जांच के बाद उक्त कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही हेतु

कलेक्टर कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपाते हुए बताया कि पैसे लेने के आरोप पर योगेश बोरकर नामक कर्मचारी पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कार्यवाही करते हुए उसके काम करने पर तो रोक लगा दी गई

यह भी पढ़े:मवई ब्लॉक के मोती नाला में दो दिवसीय खेलकूद टूर्नामेंट सम्पन्न, 28 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

किंतु विवेक साहू नामक दूसरे आरोपी कर्मचारी अपनी ऊंची पहुंच के कारण आज भी अस्पताल में काम कर रहा है उक्त कर्मचारी विवेक साहू पर पूर्व में भी 500 रुपए लेने के अन्य मामले में भी घिर चुका है

यह भी पढ़े:मवई ब्लॉक के मोती नाला में दो दिवसीय खेलकूद टूर्नामेंट सम्पन्न, 28 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

संदीप यादव ने कहा ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल जिला अस्पताल से हटाने की आवश्यकता है क्योंकि यहां पर गरीब तबके के लोग अपना इलाज करवाते है ऐसे में उनके साथ हमेशा ईलाज के नाम पर पैसे लिए जाने के आरोप लगते रहे रहते है !

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »