वंदे मातरम् के अपमान पर भड़की भाजपा, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकालकर जताया विरोध

Revanchal
4 Min Read

वंदे मातरम् देश की राष्ट्रभावना का प्रतीक, इसका अपमान करोड़ों देशवासियों का अपमान – शेषराव यादव

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए और राष्ट्रगीत के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मशाल यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने हाथों में जलती मशालें लेकर ‘वंदे मातरम् का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘भारत माता की जय’ सहित राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि “वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। इसका अपमान केवल एक गीत का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्र की अस्मिता का अपमान है।”

उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ ने करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य किया। यह राष्ट्रगीत देश के गौरव, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को सम्मान का भाव रखना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित रूप से किए गए अपमानजनक व्यवहार से देशभर के राष्ट्रभक्त नागरिकों में आक्रोश है। कांग्रेस को देश की भावनाओं को समझते हुए अपने कृत्य पर आत्ममंथन करना चाहिए और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की गौरवशाली परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और राष्ट्रभावना से जुड़े प्रतीकों के सम्मान के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।

मशाल यात्रा में विधायक राजा कमलेश शाह, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, नीरज बंटी पटेल, शैलेन्द्र पटेल, लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेन्द्र चौहान, श्रीमती ललिता वर्मा, दिन्शु यादव, संदीप रघुवंशी, नितिन मोहन डेहरिया, अनुज पाटकर, डॉ. कृष्णा हरजानी, दीपक कोल्हे, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, श्रीमती लीला बजोलिया, सौरभ ठाकुर, अभिलाष गोहर, अर्पण मैद, राकेश माइकल पहाड़े, बबलू विश्वकर्मा, मनोज सक्सेना, जगेन्द्र अल्डक, सुरेश उइके, अमित माहोरे, राजेश मोखलगाय, धनराज भावरकर, आलोक साहू, जितेन्द्र शाह, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अलकेश साव, अरूण चंदेल, बल्लू नागी, पवन बंजारा, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती मीना दुबे, राहुल बादशाह, श्रीमती नीलम लिल्हारे, आराधना पवार, शिवा सरसवार, राज गोहर, अतुल सराठे, रूपेश कैथवास, पीयूष बत्रा, प्रशांत भावरकर, राकेश अग्रवाल, तरूण सोनी, कमल वाजपेयी, ब्रज नागवंशी, अभिषेक परतेती, धर्मेन्द्र वंशकार, हिमाचल ठाकुर, कुणाल शर्मा, सक्षम सरसवार, मोरेश्वर हिवसे, कुबेर सूर्यवंशी, निन्ना शुक्ला, यमन साहू, अंकित जैन, इन्द्रजीत पटेल, आशीष बरहैया, आशीष पाल, विक्की साहू, लवकेश यादव, अजीत सूर्यवंशी, आदर्श सक्सेना, अजहर खान, जफर खान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »