अमृत 2.0, पीएम आवास और राजस्व वसूली पर गरजे जिला शहरी विकास अभिकरण के आयुक्त; परासिया CMO को नहीं थी विकास कार्यों की जानकारी,बिछुआ-चौरई को सुधरने की हिदायत

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के सभागार में जिला शहरी विकास अभिकरण के आयुक्त सह परियोजना अधिकारी सीपी राय की अध्यक्षता में जिले की समस्त नगरीय निकायों की एक हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अमृत 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व वसूली और सीएम हेल्पलाइन जैसे जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट खंगाली गई।
​लापरवाही पर सख्त रुख, परासिया CMO पर भड़के आयुक्त
समीक्षा बैठक के दौरान उस वक्त स्थिति असहज हो गई जब अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी मांगी गई।

नगरपालिका परिषद परासिया के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) और उपयंत्री अपने ही क्षेत्र के विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों की इस अज्ञानता पर आयुक्त सीपी राय ने गहरी नाराजगी जताते हुए सख्त लहजे में हिदायत दी।

बैठक के प्रमुख फैसले और कड़े निर्देश
​राजस्व वसूली में बिछुआ और चौरई की स्थिति चिंताजनक राजस्व वसूली की कमजोर स्थिति को लेकर बिछुआ और चौरई निकायों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि अपने वित्तीय कोष को मजबूत करने के लिए वसूली की रफ्तार तुरंत बढ़ाई जाए।
​पीएम आवास योजना 1.0 और 2.0: पुराने निर्माणाधीन मकानों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पीएम आवास 2.0 के तहत अटकी हुई डीपीआर (DPR) की अद्यतन स्थिति मांगकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया।

​100 दिन से लंबित शिकायतों का होगा सफाया मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026′ और सीएम हेल्पलाइन में 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश दिए गए।

​सांसद-विधायक निधि और पीएम स्वनिधि पीएम स्वनिधि योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए DUDA के सिटी मैनेजर ने अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों की निधि से स्वीकृत विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक के अंत में आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दिए गए सभी निर्देशों का समय-सीमा के भीतर कड़ाई से पालन होना चाहिए। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

👁️ 14 views Views
Share This Article
Translate »