ABVP मंडला ने CRPF जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, कलाइयों पर बांधी देशप्रेम की राखी

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला इकाई मंडला द्वारा आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), मंडला के मुख्यालय में जवानों के साथ रक्षाबंधन का कार्यक्रम बेहद उत्साहपूर्वक और भावुक माहौल में मनाया गया। घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहने वाले सुरक्षाबलों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए परिषद के कार्यकर्ता कैंप पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी परिषद की छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने CRPF के वीर जवानों को तिलक लगाकर, आरती उतारी और उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा। कार्यकर्ताओं ने जवानों का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्जवल भविष्य, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। राखी बंधवाकर जवानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस आत्मीयता के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से CRPF के द्वितीय कमान अधिकारी (Second-in-Command) प्रमोद कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट मनोरंजन कुमार एवं मनोरमा सिंह उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने ABVP के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें घर से दूर होने का अहसास नहीं होता।

कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अनेक जांबाज जवान और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संकल्प दोहराते हुए हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया।
कार्यक्रम में हर्षिता भिरानी, सोमती भावरे,राशि बारमैया,मोनिका भवेदी,काजल नागिया,आदि छात्रा कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।

👁️ 8 views Views
Share This Article
Translate »