​छिंदवाड़ा में गूँजेगा योग और चेतना का स्वर ‘महर्षि भावातीत ध्यान एवं योग शिविर’ का भव्य आयोजन

Revanchal
14
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा। स्थानीय महर्षि विद्या मंदिर, नागपुर रोड में 04 मई से 09 मई 2026 तक एक विशेष ‘महर्षि भावातीत ध्यान एवं योग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर ‘वेद विज्ञान’ को आधुनिक वैज्ञानिक आधार प्रदान करने वाले महान संत व वैज्ञानिक महर्षि महेश योगी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु यह शिविर आयोजित है।

​वैज्ञानिक शोधों पर आधारित है ‘भावातीत ध्यान’
​संस्था के अध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि महर्षि ने विश्व को चेतना जाग्रत करने की एक ऐसी सरल, सहज और प्रयास-रहित पद्धति प्रदान की है, जो हर आयु वर्ग के लिए सुलभ है। उन्होंने रेखांकित किया कि दुनिया के 33 देशों के 250 स्वतंत्र शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों में हुए 700 से अधिक वैज्ञानिक अनुसंधानों ने इस तकनीक के सकारात्मक परिणामों को सिद्ध किया है।


​’भूतल पर स्वर्ग’ की परिकल्पना होगी साकार
​ब्रह्मचारी गिरीश जी ने देश के समस्त नागरिकों से इस शिविर में सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने संदेश दिया कि इस ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति अपने भविष्य के लिए सही मार्ग का चुनाव कर सकेगा। हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही महर्षि जी का स्वप्न ‘भूतल पर स्वर्ग’ साकार हो सकेगा।

​शिविर का समय व आमंत्रण
​विद्यालय की प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने समस्त गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर अपने जीवन को आनंदित और तनावमुक्त बनाएँ।

Share This Article
Translate »