भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं को बांटी झालमुरी ; भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला

Revanchal
11
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने  आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की जीत का उत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को झालमुरी वितरित की और मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर अटूट विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, जिसका फल आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद से पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह जीत केवल एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा के बढ़ते जनाधार और विश्वास का प्रतीक है।

इस अवसर पर देवसिंह सैयाम, जयदत्त झा, जोरावर सिंह, थामन बरमैया, रोचीराम गुरवानी, सुरेंद्र दुबे, पारस असरानी, विनय मिश्रा, सुधीर दुबे, नरेश कछवाहा, अनुराग बिटटू चौरसिया,बसंत चौधरी, संजय गुप्ता, सुधीर मिश्रा, सुनील मिश्रा नितिन राय, सचिन शर्मा, सौरभ गुप्ता, अंकित ज्योतिषी, शानू दुबे, श्याम दुबे, शेखर निखारे, सावन नीखर, रवि सोनवानी,मोंटी मलिक, उत्कर्ष यादव, अमित शर्मा, ऋषभ सिन्हा, देव रजानी, पंकज दुबे,संतोष कछवाहा, नीरज कांड्रा, जहूर मोहम्मद, आशीष चौरसिया, रमेश पंजवानी, अग्रवाल जी, कपिल सचान, ब्रजेश गोमास्ता, आनंद जैन, ओमप्रकाश धामेची, सुनील जंघेला सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »