पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए महिला मोर्चा ने की प्रार्थना, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Revanchal
2 Min Read

​मुख्य सुर्खी – राजराजेश्वरी और शिव मंदिर में गूंजी प्रार्थना महिला मोर्चा ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
​ सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच दिवसीय आयोजन का समापन; महिलाओं को दिया पोषण और ईंधन बचत का संदेश।

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली और सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यह समापन कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 44 स्थित राजराजेश्वरी मंदिर और वार्ड क्रमांक 41 स्थित शिव मंदिर परिसर में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष अनुष्ठान
​कार्यक्रम का शुभारंभ भगवती मंदिर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, ओजस्वी नेतृत्व और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना के साथ किया गया। उपस्थित मातृशक्ति ने विशेष प्रार्थना कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


​’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान का सम्मान करते हुए महिला मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर दोनों मंदिर परिसरों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 5-5 औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित महिलाओं ने इन पौधों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।

संवाद और प्रश्नोत्तरी से महिलाओं को किया जागरूक
​कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद किया। एक विशेष प्रश्नोत्तरी क्विज के माध्यम से महिलाओं को दैनिक जीवन में मोटे अनाज श्रीअन्न, फल, हरी सलाद और अंकुरित अनाज को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही रसोई में तेल और ईंधन की बचत करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक टिप्स दिए गए।

👁️ 12 views Views
Share This Article
Translate »