योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता21 जून 2026 योग दिवस पर विशेष लेख – पंडित संदीप ज्योतिषी

Revanchal
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है
योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के युज से हुई है जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतन से मिलन योग लगभग 10000 साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया कि वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वी के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है

हिंदू धर्म में साधु सन्यासी व योगो द्वारा योग सभ्यता को शुरू से अपनाया गया था परंतु आम लोगों में इस विधा का विस्तार हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है बावजूद इसके योग की महिमा और महत्व को जानकर इसे स्वास्थ्य जीवन शैली हेतु बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है जिसका प्रमुख कारण व्यस्त तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या में इसके सकारात्मक प्रभाव है


शरीर को लचीला बनाती है योग
शरीर का लचीला रहना फिटनेस को ठीक रखने के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है योग लचीलेपन में सुधार करता है वर्तमान समय में लाइफस्टाइल की गड़बड़ी और शारीरिक निष्क्रियता में कमी के कारण हमारे शरीर की लचीलापन काम होता जा रहा है यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों के लिए तेजी से झुकना या जमीन पर बैठना कठिन हो गया है


दूर होती है चिंता तनाव की दिक्कत
योग तनाव की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है योग श्वसन अभ्यासो को दैनिक दिनचर्या में शामिल करके मन को शांत रखने मैं मदद मिल सकती है योग विशेष कर आपको शांति प्रदान करता है और अच्छा महसूस करने वाले हारमोंस को रिलीज करने में मदद करता है


योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को संक्रामक रोगों के कारण होने वाले जोखिमों को बचाने में मदद करती है योग्य की अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है जब आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो आप बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं योग का अभ्यास करने से बेहतर इम्यूनिटी सिस्टम को बनाने में लाभ मिलता है योग करने से हमें शरीर में कई प्रकार के कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं जिनमें प्रमुख रूप से त्वचा के चमकने में मदद करता है शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है एकाग्रता में सुधार आता है मन और विचार नियंत्रण मे मदद करता है चिंता तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रहता है तनाव कम करने में मदद करता है!

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »