चांदामेटा बैडमिंटन स्पर्धा अंतिम चक्र मेंमुख्य मुकाबले कोयलांचल व छिंदवाड़ा के मध्य

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जिला बैडमिंटन संघ के मार्गदर्शन में वर्कर्स क्लब चांदामेटा के सहयोग से जिला स्तरीय जूनियर सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन वर्कर्स क्लब चांदामेटा के बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है l
यह स्पर्धा बैडमिंटन के भूतपूर्व चैंपियन स्वर्गीय नरेश सोनी की स्मृति में आयोजित की जा रही है आज 3 अगस्त को बैडमिंटन के 42 मैचेस खेले गये ए के सिंह, रईस खान,मुकेश सोनी खेल अधिकारी, गफूर खान विशेष रूप से उपस्थित थे,आयोजन समिति के मंगेश मूंदेकर ,जॉय पत्रा, अंशुल जैन ,प्रमोद वर्मा, दीपेश अग्रवाल, मनीष पटेल, सुभाष अग्रवाल ,ईश्वर बैंस ने सभी अतिथियों का स्वागत किया l


आयोजन समिति की और से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के 10 खिलाड़ियों को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया उनके नाम इस प्रकार है तरुण सोनी, पुष्कर गिराड़कर, राहुल सिसोदिया, अर्क सोनी, जानवी, अध्ययन, पंखुड़ी, आरना, सम्भवि, जिया, बाहुबली जैन को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया आयोजन l
सचिव जावेद खान ने बताया कि 4 अगस्त मंगल वार को दोपहर 2 बजे से जूनियर वर्ग के फाइनल एवं सीनियर वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे आयोजन समिति के द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जावेद खान, अमित सोनी , रत्नेश दुबे , महिमा यादव, तनिष्का विश्वकर्मा, जिया राजपूत, हर्षुल बागड़े अपनी सेवाएं दे रहे है बैडमिंट संघ के पद अधिकारी इंद्रजीत सिंह बेस ने बताया कि खिलाड़ियों की अधिक संख्या के कारण प्रतियोगिता को दिन आगे बढ़ाया जा रहा अब पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 5 अगस्त को शाम 4 बजे से आयोजित किया जावेगा

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »