सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत घुघरी पुलिस ने ग्रामीणों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

Revanchal
2 Min Read


दानिटोला और डोंगर में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय, 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत की अपील


रेवांचल टाइम्स, मंडला।
पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 27 जून 2026 को थाना घुघरी पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दानिटोला एवं डोंगर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रामकिशोर मातरे एवं थाना स्टाफ ने ग्रामीणों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करने के खतरे, यूपीआई एवं बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी।


ग्रामीणों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी एवं व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हों तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।


कार्यक्रम में दानिटोला एवं डोंगर के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मंडला पुलिस ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।

👁️ 26 views Views
Share This Article
Translate »