दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर, –मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अविनाश भार्गव के निर्देशानुसार जबलपुर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा रविवार को इंदिरा बस्ती स्थित शारदा चौक (दुर्गा मंदिर के पीछे) में मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि आयोजन क्षेत्रीय पार्षद तुलसी लखन प्रजापति के सौजन्य से संपन्न हुआ।
ध्वज वंदन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. वी. निवासन के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, उमेश पटेल, राकेश चक्रवर्ती, रीना विश्वकर्मा, अशोक यादव, स्माइल पठान, विष्णु विनोदिया, आनंद यादव, विकास जाट, जितेंद्र यादव, किरण श्रीवास्तव, सचिन चौरसिया, भूरा साहू, गुरु पांडे, प्रीति सेन, रेश्मि सेन, सुषमा यादव, सुधीर यादव, बसंती ठाकुर, मनीष, सुमित यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
