जबलपुर न्यूज! आरक्षण विरोधी आंदोलन की स्थानीय अग्रणी संस्था समानता परिषद मध्यप्रदेश रजि.NGO के द्वारा देश के महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अंकुश लगाने की मांग की गई है उक्त जानकारी परिषद के अध्यक्ष रावेन्द्र तिवारी द्वारा प्रेष विज्ञाप्ति जारी कर बताया गया कि पिछले कुछ समय से सोसल मीडिया के बदौलत वर्ग संघर्ष चरम पर पहुंच गया है आए दिन ऐसे वयान आते हैं जो सामाजिक समरसता के लिए घातक साबित हो रहे हैं।
श्री तिवारी ने बिना किसी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने मध्यप्रदेश में अनेको राजनेताओं के बयान को भी देखा है यहां वरिष्ठ अधिकारियों के कुंठित सोच को भी देखा है कि कैसे सोसल मीडिया को एक हथियार की तरह आरोप प्रत्यारोप के लिए इस्तेमाल किया गया पूरे देश में कमोवेश यही स्थिति है और सबके निशाने पर सिर्फ एक ही समाज है और वह है ब्राह्मण समाज कोई उरेशिया भेजने की बात करता है तो कोई रोटी वेटी की बात तो कोई वेश्या से तूलना करता है ऐसी अवस्था मे यदि भारत सरकार गंभीर नहीं हुई तो इसका बहुत भयंकर दुष्परिणाम निकलने वाला है यदि प्रतिउत्तर देने की प्रथा चल पड़ी तो देश अकारण ही ग्रूह युद्ध में उलझ सकता है इसलिए यदि किसी वर्ग अथवा व्यक्ति को किसी वर्ग अथवा व्यक्ति से कोई दिक्कत हो रही है तो देश में संविधान हैं कोर्ट है इसके माध्यम से अपने बातों को मजबूती से रखें न कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आकर अनर्गल बयान वाजी से
समानता परिषद के अध्यक्ष ने अपने प्रेषित ज्ञापन में देश में सर्वण आयोग के गठन की भी मांग की है श्री तिवारी ने UGC कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अति आवश्यक है कि जैसे अल्पसंख्यक आयोग है पिछड़ा वर्ग आयोग है अनुसूचित जाति जनजाति आयोग है वैसे ही सर्वण आयोग भी बनाया जाए ता कि यदि किसी सर्वण समाज के व्यक्ति पर कोई अनुचित दुर्भावना से आरोप लगाता है तो कम से कम सर्वण आयोग के माध्यम से उसे अपनी बातों को मजबूती से रखने का अधिकार हो।
श्री तिवारी ने SC/ST एक्ट के विसंगतियों पर भी अपने ज्ञापन के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति जी को अवगत कराया है कि किस तरह से उक्त कानून का दुरूपयोग किया जा रहा है जिसके कारण सर्वण समाज के छात्र अब ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं अपने उल्लेख मे तिवारी ने चुरहट सीधी के डाक्टर शिवम मिश्रा और उत्तर प्रदेश के विष्णु तिवारी जैसे दर्जनों केसों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे कानून को तत्काल बंद कर देना चाहिए जो किसी बेगुनाह की जान लेता हो।
राजीव तिवारी
मीडिया प्रभारी समानता परिषद
