ग्राम पंचायत इंद्री में करोड़ों नहीं, लेकिन विकास की नई शुरुआत—कई निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन

Revanchal
2 Min Read

सीसी सड़क, संपर्क मार्ग और रंगमंच निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

दैनिक रेवांचल टाइम्स | मंडला
मंडला जिले के मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्री में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


भूमि पूजन के अंतर्गत ग्राम मुरकुटा शिव मंदिर चौराहा से बस्ती अंदर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य (लागत ₹7 लाख, 15वें वित्त आयोग), ग्राम मुरकुटा पुल से इंद्री को जोड़ने वाले सड़क निर्माण कार्य (₹5 लाख सांसद निधि एवं ₹5 लाख 15वें वित्त आयोग), ग्राम इंद्री के कबीर मोहल्ला में रंगमंच निर्माण कार्य (लागत ₹1.50 लाख, 15वें वित्त आयोग – जनपद स्तर) तथा ठाकुर टोला स्थित शिव मंदिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य (लागत ₹1.50 लाख, 15वें वित्त आयोग – जनपद स्तर) का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक-15 अनंत सिंह राठौर, ग्राम पंचायत इंद्री की सरपंच श्रीमती ललती भागवत सरोते तथा उपसरपंच राजकुमार अहीरवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर करन सिंह मरावी, ओमप्रकाश मरावी, हनुमान जाट, दुर्गा पंडा, सुनीता मिंज, पूरनता धुर्वे, बंशी दास धारवैय्या, शिव विश्वकर्मा, तीर्थ धुर्वे, तीर्थ झरिया, प्रेम दास धनिया, बल्लू सिंह बंजारा, सुरेश झरिया, भाव सिंह बंजारा, रूपराम राय, लक्ष्मण परते, मोहन भाड़े, शैलेश यादव, हमीलाल धुर्वे, कोमल सिंह धुर्वे, पालन सिंह टेकाम, लालाराम धुर्वे, ज्ञान सिंह मसराम, सोहन सिंह मसराम, मन्नू मरकाम, राकेश धारवैय्या, भेरूदास सोनवानी, सुरेंद्र सिंह धुर्वे, अमृत धुर्वे, टिकेश्वर उइके सहित ग्राम के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।


ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।

👁️ 99 views Views
Share This Article
Translate »