शिवेंद्र वारेश्वा अंशु परधान बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मंडला के जिला सोशल मीडिया प्रभारी

Revanchal
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवेंद्र वारेश्वा (अंशु) परधान को जिला मंडला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है।


अनुभवी और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता
अंशु परधान लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वर्तमान में वे आदिवासी जनजाति समुदाय (परधान समाज) मंडला के कार्यकारिणी सदस्य, विश्व हिंदू रक्षा संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन के जिला मंडला अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। इसके पूर्व वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) निवास इकाई में नगर सहमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।


संगठन के कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से जिले में भाजपा की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।


नियुक्ति पर जताया आभार
नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिवेंद्र वारेश्वा (अंशु) परधान ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“मुझ पर विश्वास जताकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके मार्गदर्शन में मैं पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा।”
वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर सम्भाग प्रभारी राहुल कोठारी, जिला प्रभारी रमेश भटेरे, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा तथा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव पूसाम सहित वरिष्ठ नेताओं ने अंशु परधान को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।


संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अंशु परधान अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के बल पर पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »