ग्रामीण छात्र-छात्राओं को मिला सहारा: सान्दीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पवई में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

kaonebroadcast@gmail.com
34
2 Min Read

ग्रामीण छात्र-छात्राओं को मिला सहारा: सान्दीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पवई में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

रेवांचल टाइम्स, पवई (पन्ना):
सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्र हितैषी योजनाओं के तहत सान्दीपनी शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल पवई में 2024-25 सत्र के लिए पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस आयोजन की अगुवाई विद्यालय के प्राचार्य श्री रामकृष्ण नगायच जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में रही विशिष्ट उपस्थिति

साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष सुश्री निधि पटेरिया शामिल हुईं। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेन्द्र पटेल, नगर परिषद पवई के पार्षद जफर खान, तथा शिक्षा विभाग से श्री सुख सागर कुवर, आनंद सिंह, संध्या पटेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Rural students got support: Sandipani Government Excellent
Rural students got support: Sandipani Government Excellent

86 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित कुल 86 पात्र हितग्राहियों को साइकिल वितरित की गई, जिसमें 20 छात्राएँ और 66 छात्र शामिल थे। इन साइकिलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा ड्रॉपआउट दर को कम करना है।

बच्चों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि किस प्रकार इन योजनाओं से उन्हें लाभ मिल सकता है।

Rural students got support: Sandipani Government Excellent
Rural students got support: Sandipani Government Excellent

प्राचार्य ने जताया आभार

विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “सरकारी योजनाओं का सही और पारदर्शी क्रियान्वयन ही विद्यार्थियों के भविष्य को संवार सकता है। हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद विद्यार्थी तक इस लाभ को पहुँचाया जाए।”

Share This Article
Translate »