“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

kaonebroadcast@gmail.com
3 Min Read

रेवांचल टाईम्स – मध्यप्रदेश पुलिस के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के अंतर्गत मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

थाना मोहगांव द्वारा कन्या छात्रावास, मोहगांव में छात्राओं के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ ने छात्राओं को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी कड़ी में, थाना टिकरिया पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणगंज में आशा कार्यकर्ताओं और चिकित्सा स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित जनों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना नैनपुर पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त मध्यप्रदेश निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।

Under the campaign "Away from intoxication is essential", various
Under the campaign “Away from intoxication is essential”, various

इसके अतिरिक्त, राजीव कॉलोनी स्थित तसला फैक्ट्री में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फैक्ट्री श्रमिकों और स्थानीय निवासियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इन गतिविधियों के साथ ही पुलिस लाइन, मंडला में हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से आंतरिक जागरूकता एवं संयमित जीवनशैली की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी ली।

Under the campaign "Away from intoxication is essential", various
Under the campaign “Away from intoxication is essential”, various

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक नशा विरोधी संदेश पहुँचाना तथा जनमानस में नशे के विरुद्ध दृढ़ संकल्प विकसित करना है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »