जबलपुर में विकास की रफ्तार तेज — 3 वर्षों में ₹1500 करोड़ के कार्य, अगले 2 साल में ₹3000 करोड़ का ब्लूप्रिंट तैयार

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

जबलपुर में विकास की रफ्तार तेज — 3 वर्षों में ₹1500 करोड़ के कार्य, अगले 2 साल में ₹3000 करोड़ का ब्लूप्रिंट तैयार

दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर

। नगर निगम महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ के नेतृत्व में जबलपुर नगर निगम ने बीते तीन वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। कुल ₹1500 करोड़ की लागत से शहर के हर कोने में बुनियादी ढांचे को सशक्त किया गया है। इसके साथ ही आगामी दो वर्षों के लिए ₹3000 करोड़ के विकास कार्यों का विस्तृत खाका (ब्लूप्रिंट) तैयार कर लिया गया है।

मुख्य उपलब्धियाँ (2022-2025)

81.10 करोड़ रुपए की लागत से शहर में आधुनिक उद्यानों का निर्माण और जीर्णोद्धार।

स्वच्छता मिशन में बड़ी छलांग — शहर को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कई अवॉर्ड प्राप्त।

गौर नदी पुनर्जीवन योजना के तहत 67 एकड़ क्षेत्र में फैले जल स्रोतों का सरंक्षण।

भारत माता मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक विकास हेतु विशेष कार्य।

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ — ₹450 करोड़ की लागत से जबलपुर ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट।

नवीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) — 200 MLD क्षमता के 2 बड़े प्लांट शुरू।

बस सेवा विस्तार — 75 नई CNG व डीजल बसें शुरू, 50 नई बसें शीघ्र जुड़ने की योजना।

हरित जबलपुर अभियान — 1.5 लाख पौधे रोपे गए, वायु गुणवत्ता में सुधार के ठोस प्रयास।

  • आगामी विकास कार्य (2025-2027) ₹3000 करोड़ की अनुमानित लागत से सड़क, ड्रेनेज, जल व्यवस्था, डिजिटल सेवा केंद्र, स्मार्ट लाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इत्यादि पर व्यापक कार्य योजना। स्मार्ट पार्किंग और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का आधुनिकीकरण। हर वार्ड में इंटरलॉकिंग रोड और LED स्ट्रीट लाइटिंग। जलभराव निवारण हेतु विशेष रूप से ड्रेनेज और नालों का रीडिज़ाइन। स्लम एरिया में बुनियादी सुविधा विस्तार और PMAY के अंतर्गत आवास निर्माण।

“हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास नहीं, सस्टेनेबल और समावेशी विकास है। जबलपुर को मध्यप्रदेश के स्मार्ट शहरों में अग्रणी बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।”
— जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, महापौर, जबलपुर

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »