भोपाल में भाजपा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न — भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने “सलाखों के काले दिन” आत्मकथा भेंट कर प्रदेश नेतृत्व को किया भावुक

Revanchal times
2 Min Read

रेवाँचल टाईम्स – मंडला भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित परिचयात्मक बैठक में प्रदेश नेतृत्व और समस्त जिलाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विमर्श संपन्न हुआ।
इस बैठक में मंडला भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की सक्रिय और प्रेरणास्पद भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्री मिश्रा ने 1975 की आपातकाल की त्रासदी और भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्षों पर आधारित मीसा बंदियों की आत्मकथा “सलाखों के काले दिन” की प्रति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को भेंट की।


यह आत्मकथा न केवल ऐतिहासिक दस्तावेज है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा में भाजपा की भूमिका का सजीव प्रमाण भी है। मंडला भाजपा द्वारा तैयार की गई इस पत्रिका को प्रदेश नेतृत्व ने अत्यंत सराहना और भावनात्मक श्रद्धा के साथ स्वीकार किया।
इसके साथ ही प्रफुल्ल मिश्रा ने प्रदेश कार्यालय के लिए आवश्यक सामग्री एवं सहयोग स्वरूप एक विशेष भेंट भाजपा कार्यालय मंत्री राघवेंद्र को भी ससम्मान प्रदान की, जिसे प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक सहयोग की सशक्त मिसाल बताते हुए सराहा।


बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” संकल्प को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
श्री मिश्रा ने मंडला जिले में भाज
पा संगठन को मजबूत करने के लिए चल रहे अभियानों और जनसेवा कार्यों की जानकारी साझा की, जिसे प्रदेश नेतृत्व द्वारा अत्यंत सकारात्मक रूप में लिया गया।
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा, संगठन सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ संलग्न हैं।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »