उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

NCC cadets of Utkrisht Vidyalaya Mandla started the cleanliness fortnight.

रेवांचल टाईम्स – मंडला, आओ एक बदलाव करें देश का कोना कोना साफ करें। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम निर्धारित किया है जिसके अनुसार जिला मुख्यालय में संचालित उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत करते हुए स्वच्छोत्सव मनाया।

1 एमपी आर्टी रेजीमेंट एनसीसी जबलपुर कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी (सेना मेडल) के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस के अवसर पर किला परिसर मंडला में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए स्वच्छता की शपथ ली एवं संकल्प लिया की शहर को साफ सुथरा बनाएंगे ना गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे।

स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाना है जिसके अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा एवं शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कृत संकल्पित किया जाएगा। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी संजय धनगर एवं विपिन लखेरा ने कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता सुनिश्चित की एवं एनएसएस प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article
Translate »