भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत

Horrific road accident: Six people, including two women, died in a bus-truck collision.

भुवनेश्वर/राउरकेला: पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक बस और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर के. बलांग पुलिस थाने के पास हुई। पश्चिमी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश कुमार राय ने संवाददाताओं को बताया, “पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। दस अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।”

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद के. बलांग पुलिस थाने के उप-निरीक्षक बासुदेव बेहरा के अनुसार, सड़क मरम्मत कार्य के कारण बस गलत दिशा में जा रही थी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बस यात्रियों को लेकर राउरकेला से कोइदा जा रही थी। डीआईजी ने कहा, “गंभीर रूप से घायलों को राउरकेला के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज कोइदा और लहुनीपाड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है।”

विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने 17 दिसंबर को कहा, “सुंदरगढ़ के के. बलांग के पास हाल ही में हुए हादसे में लोगों की मौत और घायल होने की खबर बेहद दुखद है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त करता हूँ।”

Share This Article
Translate »