भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान लड़कियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान लड़कियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 299 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका भारतीय गेंदबाजों के सामने 246 रन ही बना सका। आइए जानते हैं फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाली तीन खिलाड़ियों के बारे में।
- शैफाली वर्मा
पारी की शुरुआत करने उतरी शैफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। शैफाली ने 111.54 के स्ट्राइक रेट से 78 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शैफाली ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने अपनी गेंदबाजी का भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए। - दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा ने मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। पाँचवें नंबर पर उतरी दीप्ति ने 58 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इसके अलावा, गेंदबाजी में भी दीप्ति ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए और टीम को जीत दिलाई। - ऋचा घोष
फाइनल में बल्ले से ऋचा घोष ने 24 गेंदों पर 34 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंतिम ओवरों में खेली गई इस पारी ने टीम को 298 रनों तक पहुँचाया। इस दौरान ऋचा ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
