प्रदेश सचिव बाथव ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण दिव्यांग सुविधाओं का लिया जायजा

kaonebroadcast@gmail.com
20
2 Min Read
State Secretary Bathav inspected the district hospital and took stock of the disabled facilities.

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स – छिंदवाड़ा आज दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथव ने शासकीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, साथ में जिला अध्यक्ष शरद कुशवाहा भी थे।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी में दिव्यांग खिड़की पर सामान्य जनता की भीड़ नजर आई जिससे दिव्यांग परेशान हो रहे थे जबकि दिव्यांग ओपीडी खिड़की पर सिर्फ सीनियर सिटीजन और दिव्यांग जनों हेतु पर्ची बनाने के सख्त निर्देश हैं। इसके अलावा दिव्यांग खिड़की के बाहरी फर्श की पैवर ब्लाक उखड़ी होने से कई दिव्यांग गिरने की शिकायत आई।

प्रदेश सचिव ने तत्काल आर एम ओ को जानकारी देकर सिविल सर्जन सुशील दुबे से मुलाकात की और मेडिकल बोर्ड में दिव्यांग जनों से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। सिविल सर्जन दुबे ने तुरंत अधिनस्थ कर्मचारियों को उक्त समस्याओं को दूर करने निर्देश जारी किए। चर्चा के दौरान अस्थि रोग विशेषज्ञ रवि टांडेकर व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट व यूडी आई डी कार्ड संबंधी जानकारी भी प्रदेश सचिव ने ली और मेडिकल परीक्षण हेतु आए कई दिव्यांग जनों को मार्गदर्शन भी दिया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से दिव्यांग जनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिले के दिव्यांग जनो ने मंच से शिकायत कर निराकरण की मांग की थी। निरीक्षण पश्चात प्रदेश सचिव ने अस्पताल परिसर स्थित दीनदयाल रसोई में भोजन कर उसकी गुणवत्ता देखी जिससे वे संतुष्ट नजर आए। प्रदेश सचिव बाथव ने कहा कि दिव्यांग अधिनियम 2016 के परिपालन में दिव्यांग जनों को प्राथमिकता से यह सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। मंच द्वारा आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Share This Article
Translate »