दैनिक रेवांचल टाइम्स | मंडला
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी द्वारा संतोष धुर्वे को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रभर में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
वही श्री धुर्वे की नियुक्ति को उनके लंबे सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा के अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने वर्षों से समाज और संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसका परिणाम उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिला है।
वहीं इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने संतोष धुर्वे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा, मजबूती और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने आशा जताई कि श्री धुर्वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ जनहित, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे।
वही शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि संतोष धुर्वे की यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देगी। उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने पर क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
