जुन्नारदेव मिठाई कांड: ‘मिठास’ में घुला मौत का जहर, तीसरी मौत से दहशत; साजिश की बू

रेवांचल टाइम्स ​जुन्नारदेव
नगर के रहस्यमयी ‘लावारिस मिठाई कांड’ ने अब एक और जिंदगी लील ली है। बुधवार को नागपुर के AIIMS अस्पताल में 22 वर्षीय खुशबू ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जैसे-जैसे मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, क्षेत्र में ‘साजिश’ की आशंका और गहरी होती जा रही है।

​घटनाक्रम

खुशबू ने छह दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग
​मृतक खुशबू (22 वर्ष) का बीते छह दिनों से उपचार चल रहा था। शुरुआती इलाज के बाद जब उनकी स्थिति बिगड़ी, लीवर डैमेज हुआ और रक्तचाप (BP) अनियंत्रित हो गया, तो उन्हें तत्काल नागपुर रेफर किया गया था। बुधवार को AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली।
​इससे पहले इस ‘जहरीली’ मिठाई के सेवन से दो अन्य लोग अपनी जान गंवा चुके हैं:
​दसरू यदुवंशी (53 वर्ष)
​सुंदरलाल कथूरिया (75 वर्ष)

​वर्तमान स्थिति एक और सदस्य अस्पताल में भर्ती

​खतरा अभी टला नहीं है। कथूरिया परिवार की एक अन्य महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है। पूरा परिवार और मोहल्ला इस अनहोनी से सहमा हुआ है।

​जांच के घेरे में ‘लावारिस’ मिठाई

​पुलिस और खाद्य विभाग इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। आखिर वह मिठाई कहाँ से आई और उसमें कौन सा घातक तत्व मौजूद था, यह अभी भी एक पहेली है।

​सैंपल लैब भेजे गए: खाद्य विभाग ने मिठाई के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल की थ्योरी पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह महज एक हादसा है या किसी ने रंजिशन मिठाई में जहर मिलाकर उसे ‘लावारिस’ छोड़ा था।

​”लैब की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मिठाई में क्या मिलाया गया था। पुलिस हर संभावित पहलू पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।” रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का खुलासा हो सकेगा l

Share This Article
Translate »