सिवनी जिले के लखनादौन तहसील की उपनगरीय क्षेत्र धूमा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड धूमा के तत्वाधान में भव्य कावड़ यात्रा

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

सिवनी जिले के लखनादौन तहसील की उपनगरीय क्षेत्र धूमा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड धूमा के तत्वाधान में भव्य कावड़ यात्रा

सिवनी जिले के लखनादौन तहसील की उपनगरीय क्षेत्र धूमा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड धूमा के तत्वाधान में भव्य कावड़ यात्रा का शानदार तीसरा वर्ष का आयोजन किया जा रहा है

जहां आज दिनांक 03/08/2025 दिन रविवार को सुबह लगभग 6:00 बजे बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड धूमा में पूजन अर्चन कर लगभग 150 से 200 कावड़ियों के साथ धूमा नगर भ्रमण कर बरगी सालीवाडा घाट के लिए वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे एवं सुबह 8:00 बजे सालीवाड़ा घाट बरगी से मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर जल लेकर वहां से बटेश्वर महादेव मंदिर धूमा के लिए निकलेंगे साथ में भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा ,

डीजे लाइट,धमाल,आतिशबाजी एवं जगह-जगह भोलेनाथ के भक्तों द्वारा कांवड़ियों का स्वागत एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है एवं दिनांक 04/08/2025 सावन के चौथे सोमवार को बटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा नर्मदा जल से शिव के अभिषेक के लिए कांवड़ियों में उत्साह भरा हुआ है जो बड़ी संख्या में नर्मदा जल लाने को तैयार हो रहे हैं

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »