लघु तीर्थ क्षेत्र पिंडरई में शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की प्रतिकृति

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

लघु तीर्थ क्षेत्र पिंडरई में शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की प्रतिकृति

रेवांचल टाईम्स – मंडला लघु तीर्थ क्षेत्र पिंडरई में 23 वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी जे निर्वाण महोत्सव मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर सवालिया टेंट हॉउस के मालिक श्रीमान शरद जैन एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा भगवान की निर्वाण स्थली शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की बहुत ही सुंदर प्रतिकृति तैयार की गई।

Replica of eternal Siddha Kshetra Shri Sammed Shikhar Ji in Pindrai, a small pilgrimage site
Replica of eternal Siddha Kshetra Shri Sammed Shikhar Ji in Pindrai, a small pilgrimage site

नगर में विराजमान परम पूज्य मुनि श्रीनीरज सागर जी एवं पूज्य मुनि श्री निर्मद सागर जी के मंगल सानिध्य में सम्मेद शिखर जी की कृतिम रचना में श्री स्वर्ण भद्र कूट में सभी सधर्मियों ने मिलकर निर्वाण लाडू समर्पित किया। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मनीष जैन संजय जैन ने बताया कि दिन की शुरुआत श्री बीच के मंदिर जी के मूलनायक श्री पार्श्व नाथ भगवान जी के मस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा से हुई

Replica of eternal Siddha Kshetra Shri Sammed Shikhar Ji in Pindrai, a small pilgrimage site
Replica of eternal Siddha Kshetra Shri Sammed Shikhar Ji in Pindrai, a small pilgrimage site

और समापन समाज के प्रत्येक परिवारों के द्वारा 64 ऋद्धि के 64 दीप प्रज्जवलित कर दीप अर्चना एवं महा आरती से हुई…। मुनिद्वय की मंगल देशना का लाभ सबको मिला। साधु सेवा समिति के मिडिया प्रभारी ऋषभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यासागर नवयुवक कमेटी के द्वारा उपस्थित जन कों भगवान के निर्वाण महोत्सव की ख़ुशी में मिष्ठान वितरित किया गया।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »