रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा, सूर्यकांत भट्टl मध्य प्रदेश के खरगोन में आगामी 1 फरवरी 2026 को खरगोन की पावन धरा पर राष्ट्र के सजग प्रहरियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। स्थानीय अभ्युदय यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ में देशभर के दिग्गज पत्रकार और बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे।प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस भव्य आयोजन की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन करेंगे।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री एवं मध्य प्रदेश सचिव राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे। इन वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप और भविष्य की चुनौतियों पर गहन मंथन किया जाएगा।पत्रकारों का होगा सम्मानकार्यक्रम के दौरान समाज को नई दिशा देने वाले और निर्भीक पत्रकारिता करने वाले कलमकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता और उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ पत्रकारिता के मूल्यों को बढ़ावा देना है।तैयारियां पूर्णअभ्युदय यूनिवर्सिटी परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
खरगोन के स्थानीय पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों में इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
“पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस सम्मेलन के माध्यम से हम इस स्तंभ को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेंगे।”
