एचएमकेपी संगठन में हुई नियुक्तियां हिंद मजदूर किसान पंचायत ने धान खरीदी की डेट बढ़ाने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Revanchal
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार में 25 जनवरी को हिंद मजदूर किसान पंचायत की बैठक संपन्न हुई ।जिसमें सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। संगठन के महासचिव के अनुसार संगठन विस्तार के अंतर्गत जिला, तहसील ब्लॉक एवं पंचायत कार्यकारिणी का गठन मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कर लिए जाने की रूपरेखा बनाई गई है।

जिसके लिए जिला, तहसील,ब्लाक,और पंचायत स्तरों पर 20-20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जानी है। इस तरह संपूर्ण जिले में 11120 पदाधिकारी एवं हर किसान मजदूर को सदस्यता देने का अभियान जारी है। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं मण्डला ब्लाक से कन्हैया पटेल ,जिला सहसचिव अनिल यादव,मोहगांव से नरेश पंद्रो, उपाध्यक्ष पंचू मरावी,घुघरी से कमलेश वाटिया,महिला प्रकोष्ठ से सरस्वती, बिछिया से किशोर तेकाम एवं सचिव लामू सिंह,मवई से विक्रम, नैनपुर से आनंद पटेल, नारायणगंज से अरविंद बैरागी, निवास से दुलीचंद मार्को एवं राजकुमार विनंजय को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, पंचायतों में कटरा से आनंद मसीह,राजू पटैल,कामता से प्रेमा

और रागिनी,ईवरपुर से झाम सिंह,जुनवानी से शंकर मरावी,भारत धूमकेती, लालपुर से इतवारी और विक्रम को दायित्व सौपकर सदस्यता अभियान को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष बी.डी. विनंजय ,विधि सलाहकार एवं जिला उपाध्यक्ष एड.धर्मेंद्र धार्या ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की आगामी रूपरेखा बताई है।


किसानों की धान खरीदी की डेट बढ़ाने की गई मांग
सरकार पर आरोप लगाया गया कि धान खरीदी की निर्धारित तारीख आने के पांच दिन पहले ही पोर्टल बंद कर दिए जाने के कारण जिले के लगभग चार हजार से अधिक किसानों ने अपनी धान की उपज की बिक्री के लिए स्लॉट बुक ही नहीं करा पाए थे और पोर्टल बंद कर दिया गया।

अब हजारों किसान अपनी उपज को बाजार में माटीमोल बेचने मजबूर न हो इससे पहले कम से कम एक सप्ताह के लिए पोर्टल को खोला जाना आवश्यक है।इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को बुधवार 28 जनवरी को ज्ञापन सौंपा गया है। धान खरीदी की तारीख कम से कम एक सप्ताह के लिए बढ़ाए जाने की मांग ज्ञापन में की गई है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »