दैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडला भुआ बिछिया
शिक्षक मंगल दास टांडिया का सेवानिवृत्ति उपरांत आज एकीकृत शासकीय हाई स्कूल खालोड़ी में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन ग्रामीण एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया, कार्यक्रम के पूर्व शिक्षक मंगल दास डांडिया की शोभा यात्रा बैंड बाजी आतिशबाजी एवं विदाई गीत के साथ निकाली गई, तत्पश्चात स्कूल रमजान प्रांगण में सर्वप्रथम भारत माता सरस्वती माता की पूजन किया गया, एवं श्री टांडिया का स्वागत सम्मान किया गया,
उल्लेखनीय है कि श्री शिक्षक मंगल दास टांडिया का जन्म 16 जनवरी 1964 को हुआ बिछिया में एवं अध्ययन कार्य भी यही हुआ, अध्यापन कार्य की शुरुआत में बाबा वनवासी सेवा मंडल बिछिया में 1983 से 1986 तक अपनी सेवाएं देने के बाद में सहायक शिक्षक के रूप में प्राथमिक शाला सुरेहला मैं सेवाएं दी, 1992 से 2026 तक एकीकृत शासकीय हाई स्कूल खलोंडी में अपने सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्ति प्राप्त किया,
श्री टांडिया अद्भुत क्षमता की धनी होने के कारण कबड्डी वालीबाल खेल में इन्हें राष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, गणतंत्र दिवस परेड 2003 से आज तक फील्ड मास्टर के रूप में परेड का संचालन करते हुए आ रहे हैं, सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में अग्रणी शिक्षक टांडिया ऐतिहासिक रामलीला जो कि विनोद रंगमंच प्रत्येक वर्ष से संचालित होता है उसमें संचालक के साथ ही रावण दशरथ अहिरामन सुग्रीव सहित अनेक पत्रों की जीवंत अभिनय करते आ रहे हैं, जो आम जनमानस के दिलो दिमाग में रामायण के रूप में रचा बसा हुआ है
लोग इन्हें प्यार से लंकेश बोलते है, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्य क्षेत्र में आपकी अच्छी खासी पहचान देखने को आज विदाई समारोह में देखने क़ो मिला जब हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे ग्रामीण सहित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, विदाई के दौरान विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीण रोते विलखते लगाते नजर आये,
कार्यक्रम का संचालन सुनील चौबे,कमल छाटा,ने किया
विदाई कार्यक्रम में सरपंच चंद्रावती आर्मो, उपसरपंच दीप सिंह मरावी, बी एल मार्को पूर्व प्राचार्य नरेश राजपूत, द्वारका राजपूत, डमरू राजपूत, त्रिलोक धुर्वे, बेनीराम उइके, अमर पंन्द्रे सही सैकड़ो की संख्या में सराहनी भूमिका रही
