जिला अधिवक्ता संघ की बनी चरणबद्ध विरोध की रूपरेखा

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर कार्यालय के प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत चटुआमार में निर्माण के विरोध में रूपरेखा तैयार करने 2 फरवरी को बैठक की। बता दें,कि इसके पहले भी अधिवक्ता संघ के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया जा चुका है।

बावजूद सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आने के कारण अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण शहर से दूर होने से होने वाली कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए प्रस्तावित स्थल चटुआमार को निरस्त करके शहर में ही स्थित पी डब्ल्यू डी की जमीनों में से ही किसी एक को चिन्हित कर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन निर्माण करने की मांग की ओर प्रशासन का ध्यानाकर्षण चाहा है।


आंदोलन की रूपरेखा:
अधिवक्ता संघ की मांग की ओर ध्यान चाहने
4 फरवरी 2026 को सांसद को,
10 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय विधायक, राज्य सरकार की पी.एच.ई. मंत्री संपतिया उईके एवं मंडला विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला अधिवक्ता संघ मण्डला।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »