संगठन को धार देने छिंदवाड़ा आ रहे प्रभारी आदित्य शुक्ला, बैठकों का कार्यक्रम तय

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला आज दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठकों की श्रृंखला लेंगे।

सांसद बंटी विवेक साहू और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की मौजूदगी में होने वाली इन बैठकों में मंडल स्तर से लेकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तक से चर्चा की जाएगी।

शाम 5 बजे कोर कमेटी की बैठक में आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा, जिसके बाद वे कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

स्थान जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ासमय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तकमुख्य उपस्थिति: सांसद बंटी विवेक साहू, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव

Share This Article
Translate »