प्रशासन की बड़ी दबिश परासिया के ढाबों पर आबकारी का छापा, अवैध रूप से शराब पिलाने वाले संचालकों पर गिरी गाज

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा जितेन्द्र अलबेला जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान कराने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार सोमवार, 16 फरवरी को आबकारी विभाग ने परासिया वृत्त के अंतर्गत आने वाले होटलों और ढाबों पर औचक छापेमारी की।

इस कार्रवाई से हड़कंप मच गयामहाराणा और संस्कार ढाबा पर हुई कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (SDM) शुभम कुमार यादव एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में टीम ने पिपरिया रोड स्थित महाराणा ढाबा और संस्कार फैमिली ढाबा पर दबिश दी।

यहाँ खुलेआम ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। टीम ने मौके से 1.44 बल्क लीटर देशी मदिरा और 1.32 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की।वहीं, जांच के दौरान ‘चाय पॉइंट’ पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जदोनों ढाबा संचालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस के बिना मदिरा परोसना या बेचना गंभीर अपराध है और ऐसे संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा।

“अवैध मदिरा विक्रेताओं और ढाबों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग, परासिया वृत्तटीम में ये रहे शामिल इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक व वृत्त प्रभारी जीत सिंह धुर्वे ने किया।

टीम में समस्त आबकारी आरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।

Share This Article
Translate »