अरविंद भट्ट सचिव रमेश शर्मा बने म प्र राज्य कर्मचारी संघ शाखा छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष

Revanchal
2 Min Read

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स सूर्यकांत भट्ट

छिंदवाड़ा :- स्थानीय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि छिन्दवाडा मे म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा छिन्दवाडा की बैठक आहूत की गई उक्त् बैठक मे भोपाल से पधारे सुभाष शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय रैकवार जी संभाग सचिव व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के बी मेवाडे कोषाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ छिन्दवाडा से राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन भारती अध्यक्ष बीएमएस डाॅ एमके मौर्य अध्यक्ष मुकेश चाौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा दिनेश डेहरिया, अरविंद भटट शेखर पांडे व समस्त विकास खण्डो से अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष उपस्थित हुये!

बैठक मे कर्मचारियो की विभिन्न बिन्दुओ जैसे – ई-अटेंडेस समयमान वेतनमान क्रमोन्नति वेतन पदोन्नति कर्मचारी को कैशलेस इलाज व कर्मचारियो की विभिन्न मांगे जो कि शासन के पास लंबित है उनको यथासमय पूर्ण कराने का संकल्प लिया गया समस्त पदाधिकरियो से कर्मचारी हित अपने अपने विचार रखे!

साथ ही आज दोपहर बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप मे उपस्थित सुभाष शर्मा द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के उपरांत सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे जिला अध्यक्ष के पद पर श्री रमेश शर्मा जिला सचिव के पद पर अरविंद भटट एवं जिला कोषाध्यक्ष के पद पर शंकरलाल बम्हे को मनोनित किया

इसी तरह सतीश गोंडाने संभागीय अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष् के पद पर दिनेश डेहरिया संगठन मंत्री डाॅ पंकज माहोरे जिला उपाध्यक्ष के पद पर आदेश सूर्यवंशी श्रीमति किरण शर्मा जी एस ठाकुर सचिन श्रीवास्तव सह सचिव के पद पर प्रमोद मौर्य हंसलाल मोहबे, सह कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश लोगरे श्री किशोर साहू एवं मीडिय प्रभारी के पद पर दीपक भारती का मनोनयन किया गया उक्त नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समस्त उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा बधाई दी एवं कर्मचारी हित मे कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी!

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »