दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला।
मंडला जिला के विकासखंड निवास में रजक समाज द्वारा स्वच्छता के जनक राष्ट्रसंत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर रजक समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और संत गाडगे महाराज के जीवन, उनके समाज सुधार एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े प्रेरणादायी कार्यों को स्मरण किया गया।
अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों, असमानता और अंधविश्वास को समाप्त करने का संकल्प लिया।
एबीडीएम युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष करन रजक ने कहा कि समाज को संगठित होकर शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।
रजक समाज के युवा प्रकाश रजक ने कहा कि जब अन्य समाज एकजुट हैं तो रजक समाज को भी एकता के सूत्र में बंधकर अपने विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने की शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के लिए कार्य करने की शपथ ली।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से करन रजक, राजेश रजक (मुस्कान हार्डवेयर), प्रभुलाल रजक, प्रकाश रजक, हरि रजक, नंदकिशोर रजक, संत प्रताप (लालू) रजक, गोलू रजक, कमलेश रजक, महेश रजक, दीपक रजक, सुनील रजक, रिंकू रजक, सुरेंद्र रजक, मनोज रजक, राजा रजक, ब्रजेश रजक सहित रजक समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
