शहर में जल संकट आंधी-तूफान ने थामी नलों की रफ्तार, आज प्यासे रहेंगे कई इलाके

Revanchal
1 Min Read

​आंधी का ‘पावर कट’: धर्म टेकड़ी और भरतदेव प्लांट बंद, शहर में जल संकट गहराया

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

शहर में आज आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुदरत के इस कहर का सीधा असर शहर की जल प्रदाय व्यवस्था पर पड़ा है।

तेज हवाओं के कारण मुख्य जल शोधन संयंत्रों की बिजली गुल होने से आज शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की किल्लत बनी रहेगी।

​प्लांट ठप धर्म टेकड़ी और भरतदेव स्थित जल शोधन संयंत्रों (WTP) में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित।


​प्रभाव फिल्टरेशन और पंपिंग का काम रुकने से टंकियां नहीं भर सकीं।
​नगर निगम की अपील नागरिकों से पानी का संयम से उपयोग करने का आग्रह।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »