मण्डला में शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू – 2 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Revanchal
1 Min Read
AI generated image

मंडला, 1 मार्च 2026
जिला आबकारी विभाग द्वारा नई आबकारी नीति के तहत जिले की शराब दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार, इस वर्ष शराब दुकानों के आरक्षित मूल्य में ’’20 प्रतिशत की वृद्धि’’ की गई है।

जिले की कुल 21 शराब दुकानों को 7 समूहों (ग्रुप) में विभाजित किया गया है। वर्तमान में बैच-1 के अंतर्गत 7 दुकानों के 3 समूहों के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक आवेदक 2 मार्च 2026 की दोपहर 2 बजे तक एमपी टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म खरीदकर जमा कर सकते हैं। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-आबकारी पोर्टल पर ’’ऑनलाइन कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन’’ होना अनिवार्य है।

वेदक इस टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए ’’जिला आबकारी कार्यालय, मण्डला’’ से संपर्क कर सकते हैं।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »